आत्महत्या के दो मामले आए सामने , दो लोगो ने फांसी लगाकर दी अपनी जान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

बुधवार को दो अलग अलग स्थानो पर एक छात्र सहित दो लोगो ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।दोनो ही मामलो मे फिलाहल आत्महत्या के कारणो का खुलासा नही हो सका है ।  मामले में पुलिस ने शवो को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाकर जाँच शुरूकर दी है ।

पहली घटना खजराना थाना क्षेत्र की है । यहाँ रहने वाले 12 वी क्लास के छात्र रुद्र बक्शी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । घटना के समय रुद्र अपने घर पर अकेला था । जब उसकी बहन आई तब घटना का पता चला । रुद्र को परिजन तुरंत एमवाय अस्पताल लेकर पहुचे जहा डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

वही दूसरी दुर्गा नगर पालदा क्षेत्र की है । यह रहने वाले 25 वर्षीय विजय पिता नरवल सिंह ने फांसी लगा ली । विजय ने फांसी क्यो लगाई इसके कारणो का खुलासा नही हुआ है । 

Exit mobile version