उपचुनाव को लेकर जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट का बयान और किये जीत के दावे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने उपचुनाव में जीत के दावे किए है.. तुलसी सिलावट ने कहा है कि प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर सरगर्मी वाकई में तेज है.. खंडवा सहित तीन विधानसभा में चुनाव होना है और हमारी पार्टी का संगठन और यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हम लोकसभा भी जीतेंगे और सभी विधानसभा में भी जीत दर्ज कराई जाएगी.. वही कमलनाथ के द्वारा दमोह की रणनीति पर काम किए जाने के सवाल पर तुलसी सिलावट ने कहा कि कांग्रेस अपना काम कर रही है.. कांग्रेस में व्यक्ति काम करता है, केवल कमलनाथ जी काम करते हैं, जबकि बीजेपी में सत्ता और संगठन मिलकर चुनाव लड़ते हैं.

Exit mobile version