इंदौर में आज पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया की 20वीं पुण्यतिथि बंगाली चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर कार्यक्रम आयोजित कर बनाई गई.. जहां भाजपा के नेताओं द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया…
जिसमें भाजपा के पदाधिकारियों के साथ ही कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए.. वहीं इस कार्यक्रम में विशेष रूप से सिंधिया परिवार के करीबी माने जाने वाले प्रदेश के जलसंसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और कृष्णमुरारी मोघे भी पहुंचे, जहां उन्होंने स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए.. साथ ही वहां मौजूद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को माधवराव सिंधिया के जीवन से परिचित करवाते हुए, उनके सिद्धांतों पर चलने की शपथ दिलाई.. वहीं प्रदेश में भाजपा द्वारा आयोजित हुए सिंधिया स्मृति कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा और पदाधिकारी देखने को मिले…
माल्यार्पण के साथ भी मंत्री तुलसी सिलावट ने बंगाली चौराहा पर बनने वाले ब्रिज निर्माण को लेकर संबंधित एजेंसी के साथ चर्चा की, साथ ही ब्रिज निर्माण को लेकर बनाई जा रही योजनाओं को नई जाना, ब्रिज निर्माण को लेकर मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि इसका निर्माण व्यवस्थित तरीके से जल्दी पूर्ण कर लिया जाएगा। जिसके बाद क्षेत्र के लोगों को एक बड़ी सौगात मिलेगी, साथ ही यातायात के दबाव में भी इस ब्रिज के निर्माण के बाद अच्छा फर्क पड़ेगा।
