उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया शासकीय विधि महाविद्यालय का लोकार्पण

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

छिन्दवाडा में आज शासकीय विधि महाविद्यालय छिन्दवाड़ा और चाँद में शासकीय महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान पूजन व मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्याथिति के रूप मैं मध्यप्रदेश शासन के उच्चशिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ अवसर पर सर्वप्रथम पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह रघुवंशी ने अपने उद्बोधन में श्री यादव से महाविद्यालय में बाउंड्री वाल एवं वर्षारोपण हेतु मांग रखी। जिसे श्री यादव द्वारा त्वरित करने के बात कही। उसके उपरांत भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक साहू ने भी छिंदवाड़ा विधि महाविद्यालय का नाम श्यामा मुखर्जी एवं पीजी कॉलेज का नाम स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेई रखने की बात कही जिसे मंत्री श्री यादव द्वारा तुरंत मुहर लगाई गई। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा यह मेरा सौभग्य है कि मुझे छिंदवाड़ा में लॉ कॉलेज का लोकार्पण करने का अवसर मिला। जिले से मेरा पुराना नाता रहा है। कांग्रेस ने जिले के छात्रों के लिए कुछ नहीं किया है भाजपा जिले के छात्र छात्राओं के उच्च शिक्षा के लिए सब करेगी। आज विधि महाविद्यालय और शासकीय महाविद्यालय साथ ही छात्रों के लिए नए कोर्स के शुभारंभ की घोषणा की। वही कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू द्वारा शिक्षा मंत्री के समक्ष शहर में एक और नया महाविद्यालय खोले जाने की मांग रखी गई है जिस पर शिक्षा मंत्री ने इस दिशा में जल्द से जल्द उचित कदम उठाए जाने की बात कही है जब छिंदवाड़ा के टाइम न्यूज़ के संवाददाता ललित रघुवंशी ने उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव से किसानों के विषय में कुछ प्रश्न पूछना चाहा तो शिक्षा मंत्री जी बात को टालते हुए उनका क्या कहना था??

Exit mobile version