कांग्रेस नेता बुजुर्गो को लेकर पहुचे इंदौर डीआईजी कार्यालय डीआईजी ने जाँच कर कार्यवाही की बात कही

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

गरीब बुजुर्गों को शहर के सीमा पार छोड़ने के मामले ने तूल पकड़ लिया है इसी को लेकर शनिवार को कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता डीआईजी ऑफिस पहुंचे और आईजी हरिनारायण चारी मिश्र से मुलाकात कर 10 बुजुर्गों के लापता होने की जानकारी देते हुए दोषी निगम कर्मचारी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

दरअसल शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सड़कों पर रहकर जीवन यापन कर रहे हैं गरीब व बेसहारा लोगों को निगम की गाड़ी में भरकर शहरी सीमा के बाहर छोड़ा जा रहा था हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद इसका विरोध भी शुरू हो गया इसी को लेकर शनिवार को कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला नेता प्रतिपक्ष फोजिया शेख सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता डीआईजी कार्यालय पहुंचे। इंदौर आईजी से मुलाकात कर कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि रेन बसेरे में मात्र 4 लोग ही पहुंचे हैं बल्कि 10 लोग अभी भी लापता है जिनकी जानकारी नहीं लग पाई है ऐसे में कांग्रेस नेताओं ने इंदौर आईजी से उक्त बुजुर्गों को ढूंढने के साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं के साथ कुछ बुजुर्ग भी डीआईजी कार्यालय पहुंचे थे जिन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि किस तरह उन्हें शहरी सीमा के बाहर छोड़ा जा रहा था और विरोध होने पर उन्हें रेन बसेरा लाई गया लेकिन मात्र 4 लोग ही रेन बसेरा पहुंच पाए बाकी लोगों को निगम कर्मचारी रास्ते में उतारते हुए आए।

विधायक संजय शुक्ला मैं मीडिया से चर्चा करते हुए कहां की इस घटना के बाद इंदौर शहर की सास राष्ट्रीय स्तर पर धूमिल हुई है इस मामले का कांग्रेस विरोध करती है आगामी दिनों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शहर में होंगे जिनका घेराव किया जाएगा।

- Advertisement -

कांग्रेस नेता पक्ष रहे फोजिया सेकने इस मामले की निंदा करते हुए बीजेपी नेताओं पर जमकर हमले बोले यहां तक कहने से पीछे नहीं हटी की बीजेपी के नेता शहर में सत्ता लाने के लिए अपने माता-पिता को भी शहरी सीमा के बाहर छोड़ आएंगे।

इस पूरे मामले पर इंदौर शहर की महिला जनप्रतिनिधि , पूर्व पार्षद कांग्रेस नेता सोनिया अतुल शुक्ला ने भी पूरे मामले में दोषी अधिकारियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की बात कही

इंदौर आईजी हरिनारायण चारी मिश्रा ज्ञापन लेने के साथ ही मामले की जांच कराने उसके बाद कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Exit mobile version