पेट्रोल, डीजल और गैस जैसी अति आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार आसमान छू रह है,,, बावजूद इसके केंद्र और राज्य सरकारें आंखे मूंद कर बैठी है,, गुरुवार को शहर कांग्रेस के युवाओं ने ब्लॉक अध्यक्ष निलेश सेन शैलू की अगुवाई में रीगल पेट्रोल पंप पर रोचक प्रदर्शन किया,,,
गुरुवार सुबह कांग्रेसियों का जत्था रीगल पंप पर पहुंचा और विरोध प्रदर्शन किया,, दरअसल बीते एक साल से पेट्रोल , डीजल और गैस जैसी आवश्यक वस्तुओं के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है,, इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष निलेश सेन की अगुवाई में पूर्व पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान,, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , और प्रदेश की शिवराज सरकार का विरोध कर नारेबाजी की गई,,,
