इंदौर सांसद ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से मुलाकात कर देवी अहिल्या एयरपोर्ट को लेकर चर्चा की गई

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के सांसद शंकर लालवानी द्वारा देश के विधानसभा सत्र के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर शहर में अन्य राज्यों से कनेक्टिविटी को लेकर फ्लाइट की संख्या बढ़ाने सहित बढ़ती यात्रियों की संख्या के मद्देनजर टर्मिनल के नए निर्माण बातचीत की गई है…।

इंदौर शहर लगातार स्वच्छता में नंबर वन के साथ ही प्रगति की ओर अग्रसर होता हुआ नजर आ रहा है इसी कड़ी में इंदौर के सांसद शंकर लालवानी द्वारा देश में चल रहे सांसद भवन मैं सत्र के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर शहर देवी अहिल्या एयरपोर्ट को लेकर चर्चा की गई सांसद शंकर लालवानी द्वारा बताया गया कि भविष्य में शहर को और अधिक राज्यों से जोड़कर इंटरनेशनल फ्लाइट ओं की शुरुआत के लिए केंद्रीय मंत्री से चर्चा की गई है ताकि दुबई के साथ मलेशिया सहित अन्य देशों के लिए भी शहर से हवाई जहाज उड़ान भर सके और शहर को और अधिक विकासशील शहरों की गिनती में लाया जा सके इसी के साथ फ्लाइटों की संख्या बढ़ने के कारण यात्रियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है और इसके लिए नए टर्मिनल लगेज संबंधित सुविधाओं को जुटाने के लिए भी बातचीत हुई है आने वाले समय में जल्द ही शहर को कई और उपलब्धियां एयरपोर्ट संबंधित मिलने की संभावनाएं व्यक्त की है

Exit mobile version