साल के आखरी माह में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन न्यायालय में आयोजित किया गया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्यप्रदेश के इंदौर में साल के आखरी माह में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन न्यायालय में आयोजित किया गया जिसमें तमाम प्रकारों के करीबन 12000 केस 63 खंडपीठ में रखे गए हैं जिनमें अधिकांश का निराकरण होने की संभावना व्यक्त की गई है…।

– इंदौर के जिला न्यायालय में साल की आखिरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया इस लोक अदालत को लेकर जिला सत्र न्यायाधीश का कहना था कि कोरोना काल के दौरान कई पेंडिंग केस बढ़ चुके थे और उन्हीं पेंडिंग केसों के निराकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और इसी कारण से आज नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया है ताकि नेशनल लोक अदालत के माध्यम से अधिकांश पेंडिंग केसों का निराकरण किया जा सके नेशनल लोक अदालत में करीबन 12000 के करीब प्रकरणों के निराकरण करने के लिए 63 खंडपीठ ओं का निर्माण किया गया है जिनमें अधिकारी और पक्षकार दोनों ही मुख्य रूप से उपस्थित होकर प्रकरण का निराकरण किया जाएगा व्हीकल एक्ट विवाह से संबंधित भरण पोषण सहित ऐसे तमाम प्रकरण रखे गए हैं जिनमें राजीनामा हो सके और इसी के साथ आपराधिक प्रकरणों को भी रखा गया है ताकि दोनों ही पक्ष कार साथ में बैठकर राजीनामा कर अपराधी प्रकरणों का अभी निराकरण कर सकें ताकि शहर में वायलेस जैसी स्थिति कम की जा सके

Exit mobile version