इंदौर में संकल्प अधिवक्ता गरबा महोत्सव का आयोजन अधिवक्ताओं ने परिवार सहित खेला डांडिया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

राजशाही रिसोर्ट में संकल्प अधिवक्ता गरबा महोत्सव आयोजित किया गया , उक्त आयोजन में बड़ी संख्या में अभिभाषकगणो ने परिवार सहित हिस्सा लिया आयोजको ने मीडिया से चर्चा में बताया कि एक छोटे से प्रयास से किये गये पारिवारिक आयोजन की एतिहासिक सफलता हेतु हम सभी अधिवक्ताओं के आभारी हैं, गरबा आयोजन का यह प्रथम वर्ष है
गरबा महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त महाधिवक्ता उच्च न्यायालय पुष्यमित्र जी भार्गव , भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनोज जी द्विवेदी, हाइकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरज जी शर्मा, इंदौर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष दिनेश जी पाण्डे, उप महाधिवक्ता श्रेयराज जी सक्सेना एवं वरिष्ठ समाजसेवी नीरज जी याग्निक के मुख्य आतिथ्य में संकल्प अधिवक्ता गरबा महोत्सव आयोजित किया गया

Exit mobile version