सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र में वाहन चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने अपनी गिरफ्त मे लिया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शहर के व्यस्ततम इलाकों में वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस द्वारा सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था इसी दौरान पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक आरोपी को अपनी गिरफ्त में लिया है जिससे पूछताछ में दो मोटरसाइकिल बरामद की है आरोपी की पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई थी

दरअसल मामला सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र के सियागंज मार्केट स्थित आए दिन वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही थी इस पर पुलिस ने अपने सिविल ड्रेस में कई पुलिसकर्मियों को तैनात रखा था वही सीसीटीवी फुटेज ऊपर भी निगरानी की जा रही थी पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक आरोपी फरहद हुसैन को अपनी गिरफ्त में लिया है आरोपी से दो मोटरसाइकिल वाहन बरामद किए हैं आरोपी पर पूर्व में भी शराब बेचने और वाहन चोरी के मामले दर्ज है नशे के लिए वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था पुलिस फिलहाल आरोपी से आने और भी वाहन चोरी के मामले में पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version