इंदौर पुलिस लगातार भूमाफिया अभियान के तहत कार्रवाई कर रही है। इसी के चलते इंदौर के तेजाजी नगर थाना पुलिस ने दो फरार सरपंचों को गिरफ्तार किया है।
वीओ –
दरअसल थाना प्रभारी आर डी कानवा ने बताया कि भूमि संबंधी अपराधों के फरार आरोपीगणों की गिरफ्तारी के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है । जिसके तहत तहसील राऊ इंदौर द्वारा जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया था, जिसमें ग्राम माचला तहसील राऊ जिला इंदौर की शासकीय आबादी की भूमि पर आरोपी सरपंच अनिल चंदेल और अशोक बामनिया द्वारा धोखाधडी करते हुए ,अवैध रुप से भूमि आवंटन कर शासन और अवैध आवंटन ग्रहिताओं से छल करते हुए पैसा ले लिया गया था। तहसीदार, राऊ के प्रतिवेदन के आधार पर दोनों ही आरोपी सरपंच पर 420 सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
