इंदौर में आज भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा इंदौर द्वारा गीता भवन चौराहा स्थित बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर साफ सफाई का अभियान चलाया गया, साथ ही मोर्चा कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। दरअसल, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जाटव के निर्देशानुसार संविधान गौरव दिवस के के उपलक्ष में आज बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा के आसपास भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओ द्वारा बड़ी संख्या मे पहुँचकर बाबा साहब की प्रतिमा की सफाई और वहाँ माल्यार्पण किया। इस मौके पर भारतीय जनता ही अनुसूचित जाति मोर्चा के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिन्होंने बाबा साहब अंबेडकर द्वारा बनाए गए, भारत के संविधान के प्रति लोगों को जागरूक करने और संविधान में उल्लेख सभी हितों को जन जन तक पहुंचाने की शपथ भी ली।
