इंदौर में महिला कर्जा लेकर भाग गई, घर पर नोटिस चिपकाने पर सूदखोरी का केस

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आजादनगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को एक महिला के खिलाफ सूदखोरी का मुकदमा दर्ज किया। महिला ने एक अन्य महिला (फरियादी) से 1 लाख के बदले डेढ़ लाख रुपये वसूल लिए और 1.30 लाख मांगने लगी। उसके घर के बाहर नोटिस चिपका दिया कि यह रुपये लेकर भाग गई है।

टीआइ इंद्रेश त्रिपाठी के मुताबिक फरियादी मालती लोधी ने शिकायत दर्ज करवाई की उसने नीलम उर्फ मुन्नी से 1 लाख रुपये उधार लिए थे। मालती को मकान बनाने के लिए रुपयों की आवश्यकता था। कुछ दिनों में मालती ने ब्याज सहित डेढ़ लाख रुपये लौटा दिए। उसका आरोप है कि मुन्नी ने उधारी निकाली और 1 लाख 30 हजार रुपयों की मांगने लगी। उसे धमकाया और बेटे की बाइक तक छीन ली। रोज-रोज के तकादे-धमकियों से परेशान होकर मालती ने मकान बदल लिया। लेकिन मुन्नी ने उसके घर के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया कि यह महिला रुपये लेकर भाग गई है। परेशान होकर मालती को पुलिस की शरण लेना पड़ी और शिकायत दर्ज करवाई। शुक्रवार को टीआइ ने आरोपित महिला पर ऋणियों का संरक्षण अधिनियम के तहत् केस दर्ज कर लिया।

Exit mobile version