इंदौर में रणजीत अष्टमी पर सुबह निकली प्रभातफेरी, बड़ी संख्या में उमड़े भक्त

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के रणजीत हनुमान मंदिर में चार दिन से जारी रणजीत अष्टमी महोत्सव के अंतिम दिन सोमवार सुबह पांच बजे प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में भक्त बाबा रणनजीत हनुमान के दर्शन के लिए उमड़े। इंदौर में पश्चिमी क्षेत्र में दिपावली जैसा माहौल नजर आया।

रणजीत अष्टमी महोत्सव के तीसरे दिन रविवार को 51 हजार रक्षासूत्रों को मंत्र ध्वनि के बीच अभिमंत्रित किया गया। इस अवसर पर रणजीत हनुमान का आकर्षक श्रृंगार किया गया। विग्रह मूर्ति की विधि-विधान से पूजा अर्चना के बाद महाआरती की गई। महोत्सव के अंतिम दिन रणजीत अष्टमी पर सोमवार को सुबह प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इस बार भी कोरोना को देखते हुए प्रभातफेरी के स्वरूप में बदलाव किया गया है।

मुख्य पुजारी पं. दीपेश व्यास ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी रणजीत हनुमान भ्रमण पर तो निकाली गई लेकिन यात्रा मार्ग छोटा किया गया। कई भक्तों ने यात्रा में शामिल होने के बजाए इंटरनेट मीडिया के माध्यम से प्रभातफेरी की लाइव दर्शन किए। यात्रा मार्ग पर लोग सड़क के आस-पास खड़े रहे और दर्शन किए। यात्रा मंदिर से महूनाका, अन्नपूर्णा मंदिर, नरेंद्र तिवारी मार्ग से पुन: मंदिर पर आकर समाप्त हुई।

Exit mobile version