इंदौर में किराना व्यापारी ने मारा था चांटा, दो महीने बाद युवक ने लिया बदला

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर में पुराने विवाद के चलते बदमाशों ने एक व्यापारी का हाथ काट दिया और फरार हो गए दरअसल इंदौर के देवगुराड़िया में किराना व्यापारी ने दो माह पहले एक शराबी से विवाद होने पर चांटा मार दिया था। इसके बाद शराबी ने कल रात को इसका बदला ले लिया। रात को किराना व्यापारी से विवाद करते हुए आरोपी युवक व उसके भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर व्यापारी के हाथ का पंजा काट दिया। पंजा काट देने से व्यापारी की हालत गंभीर बनी हुई है।वही घटना के बाद से आरोपी फरार हे जिनकी पुलिस तलाश कर रही हे…… 

चांटे के बदले हाथ का पंजा……जिस हाथ से चांटा मरा बदमाशों ने वही हाथ काट दिया…….दिल को दहला देने वाली घटना इंदौर के खुड़ैल थाना छेत्र के देवगुराड़िया इलाके के पत्थर मुंडला की हे जहा एक किराना दुकान चलाने वाले दुकानदार ने शराबी को दो माह पहले किसी विवाद के चलते चांटा जड़ दिया था। गुरुवार रात आरोपियों ने इसका बदला लेने के लिए अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर किराना व्यापारी को घेरकर उसके हाथ का पंजा काट दिया। गंभीर हालत में उपचार के लिए किराना व्यापारी को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हमला करने वाले दोनों भाई और उनके साथियों की तलाश कर रही है। खुडैल घटना पत्थर मुंडला की है। यहां रहने वाले फरहान अंसारी को उसका भाई गंभीर हालात में अस्पताल लेकर पहुंचा था।

बताया जा रहा हे की घायल फरहान इलाके में किराने की दुकान चलाता है। दो माह पहले उसने समीर लाला को शराब के नशे में विवाद करने के दौरान थप्पड़ जड़ दिया था। इसका बदला लेने के लिए फरहान से आरोपियों ने शुक्रवार रात विवाद किया। समीर के साथ उसका भाई अनीस व अन्य लोग थे। जो फरहान को उठाकर ले गए और मारपीट कर उसके सीधे हाथ का पंजा काट दिया। इसके बाद आरोपी उसे छोड़कर चले गए। रात में परिवार एक थैली में एमवाय अस्पताल में कटा हुआ पंजा लेकर पहुंचा। वही पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टाइम रवाना की हे और जल्द ही आरोपियों की गिरफ़्तारी होगी।।

Exit mobile version