इंदौर बारबर एसोसिएशन द्वारा आयुक्त सुश्री पाल का किया नागरिक अभिनंदन और सफाई मित्रों का किया सम्मान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

स्वच्छ सर्वेक्षण में लगातार पांच बार देश का नंबर वन स्वच्छ शहर बनाने में सहयोगी इंदौर शहर के सफाई मित्रो व कर्मचारियो के सम्मान में इंदौर बारबर एसोसिएशन द्वारा सेन चौराहा चाणक्यपुरी चौराहे के पास आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा सेवा सम्मान समारोह का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर इंदौर बारबर एसोसिएशन द्वारा देश में इंदौर शहर के स्वच्छता का परचम लहराने वाले सफाई मित्रो के सेवा सम्मान हेतु सेलून सेवा दी गई। इस अवसर पर इंदौर बार बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राजेश सेन राम जी, श्री दिलीप सेन, श्री शैलेंद्र सिंह शैलू, श्री जितेंद्र वर्मा श्री राम अवतार सिंह श्री मनीष परमार श्री परमानंद सेन, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अखिलेश उपाध्याय, सेलून संचालकगण, सेन बंधुगण व सफाई मित्र उपस्थिति थे। इस अवसर पर इंदौर बारबर एसोसिएशन द्वारा आयुक्त सुश्री पाल का नागरिक अभिनंदन करते हुए प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया तथा निगम के सफाई कर्मियों को निशुल्क सैलून सेवा प्रदान कर सम्मान किया गया!

Exit mobile version