हर साल की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। इंदौर में भी इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं, जिसके चलते रविवार को परेड का अभ्यास किया गया।
पूरे देश में गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं वहीं इंदौर में भी इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिसके चलते रविवार को फुल डेªस परेड रिहर्सल की गई। इस बार का मुख्य समारोह इंदौर के नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा। हालांकि परेड के दौरान कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन होगा। साथ ही कोरेाना संक्रमण के चलते इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में कुछ परिवर्तन किए गए हैं, ऐसे में इस बार परेड में एनसीसी और एनएसएस की टुकड़िया शामिल नहीं होंगी संक्रमण के चलते इस बार के गणतंत्र दिवस समारोह में सशस्त्र बलों की टुकड़ी ही सम्मिलित होंगी जिनमें जिला पुलिस बल, ट्रैफिक, होमगार्ड, एसएएफ, बीएसएफ ,कि कुल 9 प्लाटून परेड में शामिल हो पाएंगे और परेड में शामिल होने वाले अधिकारी और जवानों को कोविड-19 के नियम का पालन करवाया जाएगा। साथ ही यातायात को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए जागरुकता रथ को भी शामिल किया जाएगा।
इस बार की 26 जनवरी परेड के परेड का नेतृत्व अजीत सिंह चैहान करेंगे साथ ही इस कार्यक्रम को देखने आने वाले सभी दर्शकों को भी मास्क पहनकर ही प्रवेश दिया जाएगा।
