तीन तलाक गैरकानूनी होने के बावजूद मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक का शिकार होना पड़ता है ऐसा ही मामला इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में आया जहां शादीशुदा युवक दूसरी महिला से शादी कर रहा था उसी दौरान उसकी पहली पत्नी पहुंच गई और युवक ने तीन बार तलाक कहकर तलाक लेने की कोशिश की पूरे मामले की शिकायत महिला ने पुलिस को की।
तीन तलाक की है घटना इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र की है जहां मोहम्मद फरहान निवासी अशोका कॉलोनी शादीशुदा होने के बावजूद दूसरी महिला के साथ शादी रचा रहा था इसकी भनक इसकी पहली पत्नी को पड़ गई और वह शादी के मंडप में जा पहुंची जहां दोनों के बीच विवाद भी हुआ वहीं फरान में उक्त महिला को तीन बार तलाक तलाक कहकर तलाक लेने की कोशिश की पूरे मामले की शिकायत महिला ने पुलिस को दी है फरहान का निकाह इस महिला के साथ हुआ था इन दोनों का इन्हें एक बच्चा भी है उसके बावजूद फरहान नाम का यह युवक दूसरी शादी करने के लिए मंडप में बैठ गए फिलहाल पुलिस ने शादी रुकवा कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है
