आश्रम में बच्चों को खिलाया जा रहा गो मांस, जबरन पढ़ाई जा रही बाइबिल

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्यप्रदेश के सागर में एक आश्रम पर कथित तौर पर बच्चों को गो मांस खिलाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि गो मांस खिलाने के साथ ही बच्चों को जबरन बाइबिल पढ़ाई जा रही है। ऐसा नहीं करने पर उनके साथ मारपीट हो रही है। इसी शिकायत पर राष्ट्रीय बाल आयोग ने आश्रम को नोटिस जारी करते हुए 48 घंटों में जवाब देने के लिए कहा है।

जानकारी के मुताबिक़, सागर के सेवाधाम आश्रम ईसाई मिशनरी का है। दो नाबालिग बच्चों के पिता ने राष्ट्रीय बाल आयोग से शिकायत की है कि उनके दोनों बच्चे डेढ़ साल से आश्रम में रह रहे हैं। घर आकर बच्चों ने उन्हें बताया कि उन्हें आश्रम में गाय का मांस खिलाया जा रहा है। जबरन बाइबिल पढ़ाई जाती है। इसके साथ ही मारपीट भी की जाती है।

इस शिकायत के आधार पर राष्ट्रीय बाल आयोग ने एसपी को नोटिस जारी कर 48 घंटे में जवाब देने को कहा है। इस नोटिस में कहा गया है कि उनके पास शिकायत आई है कि उनके नाबालिग बच्चों को सेवाधाम आश्रम में गो मांस खाने और बाइबल पढ़ने को मजबूर किया गया है। इसके साथ ही बच्चों ने ये भी बताया कि ऐसा न करने पर सेवाधाम आश्रम में उनके साथ मारपीट की जाती थी। सेवाधाम आश्रम में एक शख्स को ब्रदर कहा जाता था, वही बच्चों के साथ मारपीट करता था।

Exit mobile version