आजाद नगर थाना क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला युवक को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आजाद नगर थाना क्षेत्र में युवती के साथ रिश्तेदार द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

आजाद नगर थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी के अनुसार परिजनों के साथ युवती ने थाने पर आकर शिकायत दर्ज कराई कि रिश्तेदार अजय चौहान ने युवती को घर के अंदर बुलाया और कमरे में बंद कर उसके साथ गलत काम किया। इस दौरान पीड़िता की छोटी बहन आने के कारण आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए आजाद नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अजय चौहान को गिरफ्तार किया है।

Exit mobile version