इंदौर के आजाद नगर इलाके के तीन इमली ब्रिज पर बीती रात अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, हालांकि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दरअसल इंदौर के आजाद नगर इलाके के तीन इमली ब्रिज पर बीती रात अज्ञात वाहन ने एक इंजीनियरिंग के छात्र को टक्कर मार दी परिजनों का कहना है कि युवक बड़वानी से इंदौर होते हुए उज्जैन जाने के लिए घर से निकला था लेकिन देर रात पुलिस ने सूचना दी कि युवक की रास्ते में ही वाहन दुर्घटना में मौत हो गई जिसके बाद परिजन तुरंत बड़वानी से इंदौर पहुंचे शिनाख्त के बाद जानकारी मिली कि मृतक का नाम शिवम खोड़े हैं।
