पति और सास करते थे दहेज के लिए प्रताड़ित ,प्रताड़ना से परेशान होकर नवविवाहिता ने की खुदकुशी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

एक नवविवाहिता की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने उसके पति और सास के खिलाफ दहेज प्रताड़ित और हत्या का केस दर्ज किया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि नवविवाहिता ने 3 दिन पहले फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। सीएसपी दिशेष अग्रवाल के अनुसार मृतिका का नाम टीना निवासी भावना नगर है। 3 दिन पहले उसने घर में ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। खुदकुशी के मामले में उसके पति इंदर आर्य और सास गजराबाई के खिलाफ केस दर्ज किया गया।है। दरअसल टीना की मां आशा बाई ने पुलिस साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए बताया कि शादी के बाद से ही पति और सास टीना को प्रताड़ित कर रहे थे। वह काफी परेशान थी। जिस दिन उसने खुदकुशी की उसके पहले अपनी मां आशा को फोन कर बोला था कि परेशान हो चुकी है, वह पति, सास से परेशान है। उसके पास मरने के अलावा कोई और रास्ता नहीं है। आरोप है कि दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जाता था। साथ ही छोटी-छोटी बातों पर मारा पीटा जाता था। चरित्रगत आरोप भी लगाए जाते थे।

Exit mobile version