अंधेरे का फायदा उठाकर मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी पुलिस हिरासत मे

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर में लगातार मोबाइल लूट व चेन स्नेचिंग की वारदातों में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है पुलिस ने ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो अंधेरे का फायदा उठाकर मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देता था।

कमिश्नरी लागू होने के बाद जिस तरह से सड़कों पर पुलिस की गश्त व चेकिंग बड़ी है उसके बाद से कई अपराधी पुलिस के हाथ लग रहे हैं वही परदेसी पुरा थाना क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार किया है जो अंधेरा का फायदा उठाकर राहगीरों के साथ चैन स्नैचिंग वह मोबाइल लूटकर फरार हो जाता था आरोपी से पुलिस ने चोरी की एक बाइक वह तेरा लूट गए मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद किए हैं दरअसल दरअसल परदेशीपुरा क्षेत्र में लगातार मोबाइल लूट की वारदातें बढ़ रही थी जिसके तहत टीम का गठन किया गया था जिसमें पुलिस को सफलता मिली और एक आरोपी शोभित पिता सुरेश शर्मा निवासी बापू गांधी नगर को गिरफ्तार किया गया यह आरोपी पूर्व में भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है कुछ ही दिन पहले यह जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आया था उसके बाद फिर से यह वारदात को अंजाम देने लगा यह आरोपी अपने नशे की लत पूरी करने के लिए वारदात को अंजाम देता था फिलहाल पुलिस द्वारा इसकी जमानत खारिज करवाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं।

Exit mobile version