इंदौर हीरा नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया है।
आत्म हत्या के सिलसिले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं ऐसा ही मामला इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र के सूरज नगर में सामने आया यहां की रहने वाली महिला रजनी पति शरद ने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली पुलिस के मुताबिक देर शाम को घर में मेहमान आए हुए थे उसी दौरान घर का सिलेंडर खत्म हो गया जिसमें उसे खाना बनाने में काफी देर हो रही थी जिसके टेंशन के चलते रजनी ने घर में रखी सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एम वाय अस्पताल पहुंचाया है।
