देश की बात, आपके शहर से

TimeNews Desk

Month: December 2021

TimeNewsIndia News
India News

रेल रिजर्वेशन हुआ आसान, सांसद शंकर लालवानी ने टोकन सिस्टम दोबारा शुरू करवाया

सांसद लालवानी की वरिष्ठ रेल अधिकारियों से चर्चा की थी सांसद के प्रयासों से शुरू हुआ टोकन सिस्टम हज़ारों रेल यात्रियों को मिलेगी सहूलियत इंदौर स्टेशन पर रेल रिजर्वेशन के लिए अब लंबी लाइनों…

December 3, 2021 · 1 min read
TimeNewsIndia News

India News

स्‍वच्‍छता के बाद एक और अवॉर्ड, दिव्‍यांगजनों के पुनर्वास में इंदौर देश में सबसे आगे, सांसद शंकर लालवानी को मिला राष्‍ट्रपति के हाथों पुरस्‍कार

इंदौर ने दिव्‍यांगों के लिए किया सबसे अच्‍छा कामइंदौर में दिव्‍यांगता प्रमाणित करने के लिए मेडिकल बोर्ड बनायाराष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिया पुरस्‍कार इंदौर के लिए गौरव का एक और अवसर आया है।

देपालपुर विधायक विशाल पटेल की अनुकरणीय पहल, पढ़ने वाले विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

India News

देपालपुर विधायक विशाल पटेल की अनुकरणीय पहल, पढ़ने वाले विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

पिछड़ी हुई देपालपुर विधानसभा की उच्च शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए विधायक विशाल पटेल ने अनुकरणीय पहल करते हुए इंदौर के महाविद्यालय से अनुबंध कर देपालपुर क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा को आगे बढ़ने के उद्देश्य से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया है।

प्लाट की फर्जी रजिस्ट्री दिखाकर बैंक कर्मचारी से ठगे 36 लाख

India News

प्लाट की फर्जी रजिस्ट्री दिखाकर बैंक कर्मचारी से ठगे 36 लाख

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है जिसमें आरोपियों ने फरियादी बैंक कर्मचारी को प्लाट की फर्जी रजिस्ट्री दिखाकर अलग अलग तरीके से 3600000 रुपए ले लिए पीड़ित ने जब रजिस्ट्री की जांच की तो पता चला कि रजिस्ट्री फर्जी थी जिसके बाद वह अपने रुपये मांगने आरोपियों के पास गया पर जब तक आरोपी फरार हो चुके थे आरोपियों ने अपना पता शाजापुर का बताया था जब शाजापुर जाकर पीड़ित ने देखा और आसपास पूछा तो लोगों ने बताया इस नाम का कोई भी व्यक्ति यहां नहीं रहता है जिसके बाद पीड़ित ने द्वारकापुरी थाने पर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई पीड़ित प्रकाश ने बताया कि वह बैंक का रिटायर कर्मचारी है और उसने विद्युत नगर में एक प्लाट का सौदा ममता सोलंकी और उसके पति अजय सोलंकी से 38 लाख में किया था ममता सोलंकी ने पीड़ित को प्लाट की एक रजिस्ट्री दिखाई ओर उस रजिस्ट्री के माध्यम से प्लाट का अनुबंध किया जिसके बाद आरोपियों ने अलग अलग तरीके से पीड़ित से 3600000 रुपए ले लिए लेकिन जब पीड़ित ने रजिस्ट्री की जांच कराई तो रजिस्ट्री फर्जी पाई गई जिसके बाद पीड़ित ने आरोपी की तलाश की लेकिन जब तक सभी आरोपी फरार हो चुके थे फ़िलहाल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है

मजदूर का काम करने वाले दो आरोपी गांजे की तस्करी करते पकड़ाए उनके पास से 630 ग्राम गांजा जप्त किया

India News

मजदूर का काम करने वाले दो आरोपी गांजे की तस्करी करते पकड़ाए उनके पास से 630 ग्राम गांजा जप्त किया

इंदौर के रावजी बाजार पुलिस ने दो युवकों को गांजे के साथ पकड़ा है दोनों पेशे से मजदूर हैं कमाई के चक्कर में गांजे की डिलीवरी करने निकले थे रावजी बाजार जांच अधिकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों के नाम विजय निवासी पाटनीपुरा और गुलाब निवासी बांगड़दा है कल दोनों एक मोटरसाइकिल से जा रहे थे ।

पुलिस थाने के लिए रिज़र्व जमीन बदहाल मलबा, कचरे और गंदगी से भरा मैदान

India News

पुलिस थाने के लिए रिज़र्व जमीन बदहाल मलबा, कचरे और गंदगी से भरा मैदान

एयरपोर्ट थाने के पीछे vip रोड से लगी जमीन लम्बे समय से बदहाल है,,दरअसल पूर्व में निगम ने इस भूमि को थाने के के लिए रिज़र्व रखा था,,हालांकि बाद में यहां बगीचे बनाए जाने के प्रयास किए गए जो आज भी अधर में है,,,,, कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट और वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद कुमार द्विवेदी ने बताया vip रोड से लगी जमीन होने के बावजूद ये अब तक अधिकारियों को नजर नहीं आ रही है,,द्विवेदी के प्रयासों से यहाँलॉक डाउन के पूर्व तक यह भूमि बगीचे की शक्ल ले रहा था,,उसके बाद से जमीन गंदगी, कचरे ,मलबे और जीव जंतु का आश्रय बनती गई,,,गौरतलब है कि इस जमीन के सामने अधिकारियों की मौखिक सहमति से प्लॉटों की सफाई करवा कर मलबा निकाला गया है,,लेकिन मलबा हटाने वाले निगमकर्मी सरकारी भूमि की सफाई रहवासियों से ही खर्च कर साफ करने को कह रहे हैं जो हास्यपद है,,,

बुधवार को हुई युवक की हत्या मामले मे पुलिस को कुछ अहम् सुराग हाथ लगे जिसपर जांच मे जुटी

India News

बुधवार को हुई युवक की हत्या मामले मे पुलिस को कुछ अहम् सुराग हाथ लगे जिसपर जांच मे जुटी

इंदौर के आजाद नगर इलाके में बुधवार दोपहर मोबाइल पर बात कर रहे युवक की इलाके में ही रहने वाले लड़के ने दो साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी। हमले के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

युवक को शराब पीने की लत पड़ी भारी शराब समझ पी गया एसिड उपचार के दौरान युवक की मौत

India News

युवक को शराब पीने की लत पड़ी भारी शराब समझ पी गया एसिड उपचार के दौरान युवक की मौत

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक युवक की एसिड पीने से दर्दनाक मौत हो गई युवक को शराब पीने की लत इतनी भारी पड़ गई की उसने शराब समझ कर घर में रखा एसिड पी लिया हालत बिगड़ने पर परिजन उसे एम वाय अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई पूरा मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है यहां रहने वाला सचिन चौहान शराब पीने का आदी था और अक्सर शराब के नशे में रहता था कल रात को युवक ने शराब के नशे में घर में रखा एसिड शराब समझ कर पी लिया एसिड पीते ही युवक की हालत खराब हुई जिसे परिजनों ने गंभीर अवस्था में उपचार के लिए एम वाय अस्पताल में भर्ती किया जहां देर रात उपचार के दौरान सचिन चौहान की मौत हो गई द्वारकापुरी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी में भिजवा दिया वहीं परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है

डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जन्मजयंती पर अभिभाषक संघ द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम

India News

डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जन्मजयंती पर अभिभाषक संघ द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम

शुजालपुर में आज डॉ राजेंद्र प्रसाद जी की जन्मजयंती को अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया गया।

नेहरू स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम का जायजा लेने प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा और मंत्री तुलसी सिलावट स्टेडियम पहुंचे

India News

नेहरू स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम का जायजा लेने प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा और मंत्री तुलसी सिलावट स्टेडियम पहुंचे

इंदौर के नेहरू स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम जननायक टंट्या भील बलिदान दिवस को लेकर तैयारियां जोर शोर से की जा रही है तैयारियों का जायजा लेने के लिए इंदौर के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा और मंत्री तुलसी सिलावट भी नेहरू स्टेडियम पहुंचे यहां पर मंत्री ने अधिकारियों के साथ पूरे स्टेडियम परिसर का दौरा किया नेहरू स्टेडियम परिसर में कार्यक्रम को लेकर जोर शोर से तैयारियां की जा रही है प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही यहां पर नगर निगम के कर्मचारियों को भी तैनात किया गया है स्टेडियम परिसर में ही मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक भी की नेहरू स्टेडियम में बारिश से हुए कीचड़ को खत्म करने से लेकर आने वाले मेहमानों के बैठाने तक की व्यवस्थाओं पर बारीकी से नजर रखी जा रही है, खुद प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा योजनाओं का जायजा लेते नजर आए उन्होंने अधिकारियों से भी पूरे कार्यक्रम को लेकर जानकारी ली स्टेडियम परिसर को पूरी तरह से सजाया जा रहा है बलिदान दिवस के कार्यक्रम में खुद मुख्यमंत्री शामिल होने वाले हैं गौरव कलश यात्रा के साथ ही आने वाले मेहमानों के रुकने का भी इंतजाम किया जा रहा है नेहरू स्टेडियम पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया

↑