India News
बंद पड़ी हुकुमचंद मिल के 6000 मजदूरों का परिवार सरकार के खिलाफ उतरेगा सड़क पर , BJP के झंडे हाथ मे लेकर करेंगे विधानसभा का घेराव
आज हुकुमचंद मिल बंदी का 30 वे वर्ष काला दिवस पर पांच सौ से ज्यादा मजदूरों ने मिल गेट पर पहुंच कर मध्य प्रदेश सरकार के प्रति व मुख्यमंत्री के वादाखिलाफी के विरोध व रोष प्रकट किया इस अवसर पर इंटक के प्रधानमंत्री हरनाम सिंह धारीवाल हुकुमचंद मिल मजदूर कर्मचारी समिति के अध्यक्ष नरेंद्र श्रीवंश ,किशनलाल बोकरे ने संबोधित करते हुए कहा कि मिल 12 दिसंबर 1991 को अघोषित रूप से मिल में तालाबंदी कर उसमें में कार्यरत 6000 श्रमिकों को बेरोजगार कर दिया गया जिसकी वजह से उनके 35000 से भी ज्यादा परिवारों के सदस्यों के सामने भूखे मरने का संकट खड़ा हो गया उस समय मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा से मिल मजदूरों ने मिल को पुनः चालू करने या मजदूरों की लेनदारी दिए जाने की गुहार लगाई नतीजा कुछ नहीं निकला.
Abhishek Raghuvanshi December 13, 2021