देश की बात, आपके शहर से

TimeNews Desk

Month: December 2021

TimeNewsIndia News
India News

इंदौर पुलिस के “अहिल्या- She is Safe अभियान” के तहत, महिला पुलिस थाना की टीम पहुंची कॉलेज छात्राओं के बीच

महिला अपराधों की रोकथाम एवं सुरक्षा हेतु पुलिस द्वारा किए जा रहे हैं विभिन्न प्रयासों/हेल्पलाइन नंबर्स आदि से कराया उन्हें अवगत। महिला अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए इंदौर पुलिस…

December 13, 2021 · 1 min read
TimeNewsHealth & Fitness

Health & Fitness

विश्व विजेता सहित भारत के सात खिलाड़ी कोरोना पाज़ीटिव होने से विश्व सीनियर बैडमिंटन स्पर्धा खेलकर स्पेन में ही फंसे:तीन खिलाडी अब भी पाजीटिव

स्पेन के हुएल्वा में 26वीं विश्व बैडमिंटन स्पर्धा से पहले इसी करोलिना मारिन स्टेडियम में 10वीं विश्व सीनियर बैडमिंटन स्पर्धा 28 नवम्बर से 4दिसम्बर तक हुई जिसमें भारत ने 1स्वर्ण,3 रजत और 8कांस्य पदक सहित 12पदक जीते,भारत के विजय लेंसी और के.ए.अनीश 45+पुरुष युगल में विश्व विजेता बने,नुपुरा गाडगिल(भिड़े)और पूजा पाटिल +35महिला युगल, जे.बी.एस.विद्याधर और अजित विमरानी40+पुरुष युगल एवं पदमनाभ राघवन और वरुण शर्मा 35+पुरुष युगल में फाइनल खेलकर विश्व उपविजेता रहे,स्वर्ण वीर के.ए.(कन्नगयुथ अनीषा)अनीश,35+पुरुष एकल में कांस्य पदक प्राप्त मनीष रावत सहित भारत के सात खिलाड़ी कुल 8 लोग वापसी में कोरोना पाज़ीटिव होने से स्पेन के ही तीन शहरों में फंस गए,अनीश, राजीव शर्मा (दिल्ली), अभिषेक अग्रवाल हुएल्वा में ही हैं, मनीष रावत,बिजोय बर्मन और शिखा खंडोरी मेड्रिड में है ,मंजरी मोकताली और उनके पति विश्वास मोकताली सेविला में हैं, जो होटल के कमरे या अपार्टमेंट में एकांतवास में हैं,50+पुरुष युगल में कमलाकर राव के साथ तीसरे दौर तक खेले राजीव शर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाओं के स्थगित होने से हम सभी बहुत चिंतित हैं, हमें भारतीय दूतावास से मदद मिल रही है, लेकिन वह 500-600किलोमीटर दूर हैं, आवास का खर्चा हमें ही वहन करना पड़ रहा है,मेरे जोड़ीदार कमलाकर राव दिल्ली में एकांतवास में हैं, राजीव और अभिषेक हुएल्वा की होटल बार्सिलोना पुन्ता उम्ब्रिया में एवं सेंट्रल एक्साइज अधिकारी केरल के के.ए.अनीश हुएल्वा के अपार्टमेंट में रुके हुए हैं,राजीव शर्मा ने बताया कि अब सिर्फ हम तीन(राजीव,अनीश और अभिषेक)की रिपोर्ट पाज़ीटिव हैं, बाकी 5 कल भारत के लिए रवाना हो रहे हैं, भारत सरकार, भारतीय बैडमिंटन संगठन(BAI) को इन खिलाड़ियोंकी देखभाल का ध्यान रखना चाहिए, बोर्डिंग और लाजिंग,कोविड टेस्ट, यात्रा आदि का खर्चा काफी मंहगा पड़ रहा हैं,ये खिलाड़ी सुरक्षित स्वदेश वापस आ जाएं ऐसे प्रयास होना चाहिए, सभी खिलाड़ी कोविड पाजीटिव होकर भी स्पेन में स्वस्थ हैं,अनीश के जोड़ीदार विजय लेंसी ने भी अपील जारी की है,जो भारत आ चुके हैविजय लेंसी और अनीश विश्व विजेता:नुपुरा-पूजा सहित तीन भारतीय जोडी उपविजेता भीविश्व सीनियर बैडमिंटन स्पर्धा में 45 देशों के 1,071खिलाडियों ने हिस्सा लिया, 30देशों के खिलाड़ियों को 174पदक मिले, सबसे अधिक पदक डेनमार्क और इंग्लैंड के खिलाड़ियों को मिले हैं, भारत के विजय लेंसी और के.ए.अनीश ने 45+पुरुष युगल फाइनल में डेनमार्क के जोशी हास्ट हेंसेन और स्काटलैंड के मार्क मेकनी को 21-18,2116से 30मिनट में हराया, संयुक्त तीसरे-चौथे क्रम के अनीश और विजय ने सेमीफाइनल में पहले क्रम के स्वीडन के मिकेल निल्सोन और उल्फ स्वेन्सोन को 22-20,21-13से 33मिनट में हराकर उलटफेर किया, इंदौर (म.प्र.) की पूर्व राज्य विजेता अब महाराष्ट्र (पुणे)की नुपुरा गाडगिल और पूजा पाटिल35+महिला युगल फाइनल में दूसरा क्रम प्राप्त डेनमार्क की ग्रीवहरेन्होल्ट हेर्मेन्सेन और हेली कीन्पेगार्ड से 14-21,12-21सै 28मिनट में पराजित हुई, सेमीफाइनल में नुपुरा और पूजा ने पहले क्रम की फ्रांस की हेलेने डिजोन्क्स और औडरी पेटिट को 21-18,3-0(मैच छोड़ा)से हराकर उलटफेर किया, भारत को एक वर्ग में तीन पदक40+पुरुष युगल में भारत को एक रजत सहित तीन पदक मिले,विद्याधर और अजित विमरानी40+पुरुष युगल फाइनल में प्रथम क्रम प्राप्त डेनमार्क के टोमी सोरेन्सेन और जेस्पर थोन्सेन से 13-21,18-21 से 40मिनट में पराजित हुए सेमीफाइनल में विद्याधर और अजित ने भारत के ही अभिनंद के.शेट्टी और सुनिल ग्लोडसोन को21-10,21-14से हराया, संयुक्त तीसरे-चौथे क्रम के समीर अब्बासी और उपेंद्र फडनिस, सेमीफाइनल में डेनिश जोड़ी से 7-21,9-21से हारे,वरुण शर्मा और पी.राघवन 35+पुरुष युगल फाइनल में संयुक्त तीसरे-चौथे क्रम के थाईलैंड के बूनसाक पोन्साना और जक्रपान थनाथिराथमन से 12-21,12-21से 25मिनट में पराजित हुए, 39वर्षीय बूनसाक थाईलैंड के ख्यात खिलाड़ी हैं,35+पुरुष एकल सेमीफाइनल में संयुक्त तीसरे-चौथे क्रम के भारत के मनीष रावत, फ्रांस के एंथोनी नेल्सेन से 17-21,17-21से और 50+पुरुष एकल सेमीफाइनल में विजय शर्मा,प्रथम क्रम प्राप्त ताईपेई के चांग-जुन वु से 19-21,4-21से पराजित हुए,35+महिला एकल सेमीफाइनल में पारुल रावत, जर्मनी की निकोले बार्टस्च से6-21,18-21से पराजित हुई,55+मिश्रित युगल में प्रभु नाइक नायडु और सुझाने वेन्गलेट ,35+महिला युगल में संगीता मारिऔर संध्या मेलशीमि एवं 35+मिश्रित युगल में अभिनंद शेट्टी और संगीता मारि को कांस्य पदक मिले इंदौर की उल्का और दिलनाज खेलीम.प्र.की उल्का सांगोरे और दिलनाज अंकलेसरिया ने +55महिला युगल एवं उल्का और देवदास एर्कोट ने +55 मिश्रित युगल में भारत का प्रतिनिधित्व किया, दोनों वर्गों में दूसरे दौर में हारी, उल्का और दिलनाज इंदौर की है पूजा,पूनम और संगीता क्वार्टर फाइनल तकम.प्र.की एक पूर्व राज्य विजेता खिलाड़ी पूजा मेहता(पारेख) 40+महिला एकल और 40+मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल तक खेली, गुजरात की पूजा महिला एकल में प्रथम क्रम प्राप्त जर्मनी की क्लाउडिया वोगेल्गसांग से14-21,9-21से हारी, पूजा और समीर अब्बासी मिश्रित युगल में क्लाउडिया वोगेल्गसांग और डेनमार्क के मोर्टेन इईबाय रोसमुस्सेन से 17-21,18-21,से 33मिनट में पराजित हुए म.प्र.की पूनम तत्ववादी और छत्तीसगढ़ की संगीता राजगोपालन 50+महिला युगल के क्वार्टर फाइनल तक खेली, इंग्लैंड की बेटी ब्लेयर और जूने हमोन्ड ने पूनम और संगीता को 21-9,21-13से क्वार्टर फाइनल में हराया, भोपाल की पूनम तत्ववादी 50+महिला एकल में भी क्वार्टर फाइनल में पोलैंड की डोरोटा ग्रझेजोदक से 12-21, 11-21 से पराजित हुई, संगीता भी म.प्र.की पूर्व राज्य विजेता खिलाड़ी हैप्रियांश,नरेश सहित चारों खिलाडी भारत आए अंतरराष्ट्रीय उड़ानें स्थगित होने से बोत्सवाना में फंसे भारत के चारों खिलाड़ी भारत लौट आए हैं, इंदौर के प्रियांश खुशवानी ने इंदौर लौटकर बताया कि वे और नरेश शंकर अयर 8दिसम्बर को बोत्सवाना से भारत आ गए, अमन फरोघ संजय बोत्सवाना से जोहानिसबर्ग (दक्षिण अफ्रीका)एक अन्य अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा खेलने चले गए थे, वे वहीं से वापस स्वदेश लौट आए हैं, अमन को लगातार दूसरा अंतरराष्ट्रीय खिताब21वर्षीय अमन फरोघ संजय ने बोत्सवाना के बाद 2से 5दिसम्बर तक हुई दक्षिण अफ्रीका फ्युचर सीरीज बैडमिंटन स्पर्धा भी जीत ली, चौथे क्रम के अमन ने फाइनल में दूसरा क्रम प्राप्त दक्षिण अफ्रीका के राबर्ट सुमेर्स को 15-21,21-16,21-12 से 44मिनट में हराया, विश्व नंबर 300अमन सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के रुआन स्नीमाम से 21-17,21-11से जीते

TimeNewsIndia News

India News

श्रीनगर में आतंकियों ने सुरक्षा बल की बस पर किया हमला, दो पुलिसकर्मी शहीद, 12 घायल, तीन गंभीर

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने सुरक्षा बल के जवानों पर हमला कर दिया। इस हमले में तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए, 12 घायल हुए और इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दिव्य काशी भव्य काशी कार्यक्रम को लेकर इंदौर में भी खास तैयारियां की गई

India News

दिव्य काशी भव्य काशी कार्यक्रम को लेकर इंदौर में भी खास तैयारियां की गई

दिव्य काशी भव्य काशी कार्यक्रम को लेकर इंदौर में भी खास तैयारियां की गई थी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर इंदौर में भी बीजेपी ने मंडल स्तर तक इस कार्यक्रम के प्रसारण की तैयारी की, इंदौर के प्रमुख मंदिर और सभी 28 मंडलों में एलईडी स्क्रीन लगाकर इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जा रहा था इंदौर के कांटा फोड़ मंदिर पर प्रमुख रूप से इस कार्यक्रम को लेकर आयोजन रखा गया जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल हुए यहां पर मंदिर पर पूजन अर्चन करने के बाद कार्यक्रम में मौजूद संतों का सम्मान किया गया, दिव्य काशी भव्य काशी को लेकर पिछले कई दिनों से इंदौर में बीजेपी ने घर-घर दस्तक दी थी आज मंडल स्तर के साथ ही प्रमुख मंदिरों पर भी इस कार्यक्रम को लेकर आयोजन रखे गए थे जहां पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जा रहा था

शादी समारोह से गहनों से भरा बैग चुराने वाले  आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस ने  सफलता हासिल की

India News

शादी समारोह से गहनों से भरा बैग चुराने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की

,इंदौर तेजाजी नगर पुलिस ने शादी समारोह से गहनों से भरा बैग चुराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है आरोपी ने एक होटल मैं शादी समारोह के दौरान जेवर से भरा बैग चोरी किया था दरअसल फरियादी सारिका पति जितेंद्र जैन ने तेजाजी नगर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि वह शादी समारोह में शामिल होने स्काईलाइन रिसोर्ट बाईपास पर गई थी और वह शादी में व्यस्त थी उसी दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति रूम का ताला तोड़कर बैग में रखा गोल्ड डायमंड नेकलेस ईयर रिंग व अन्य सोने के आभूषण चुरा कर ले गया फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर टीम का गठन किया व स्काईलाइन रिसार्ट पहुंचकर शादी समारोह के सीसीटीवी फुटेज वह घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति होटल में आता जाता दिखा था जिस पर पुलिस ने उसे संदिग्ध मानते हुए आसपास के रहने वाले लोगों को बताया जिसमें उस युवक की शिनाख्त भोला दुबे निवासी मरोद फाटा के रूप में हुई पुलिस ने तुरंत उसके घर पहुंच कर उसे गिरफ्तार किया जिसमें उसके घर की तलाशी लेने पर चुराया गया सारा माल पुलिस को बरामद हो गया चोरी गए सारे माल की कीमत ₹200000 से अधिक की थी फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया सारा माल बरामद कर लिया है

शहर में कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद जूनी इंदौर और भवंर कुआं के बल के साथ साईकिल भ्रमण पर नजर आए

India News

शहर में कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद जूनी इंदौर और भवंर कुआं के बल के साथ साईकिल भ्रमण पर नजर आए

इंदौर शहर में कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद अब पुलिस नए क्लेवर में नजर आ रही है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का बयान

India News

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का बयान

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का बयान मे कहा की काशी को देखने के लिए भारत का हर नागरिक जाना चाहता है काशी विश्वनाथ विश्व पटल पर एक बहुत बड़ा धार्मिक स्थान बनेगा और रोजगार का माध्यम भी काशी विश्वनाथ ही बनेगा काशी विश्वनाथ में आक्रांताओं की चीजें अब कम दिखती हैं यह मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व का कमाल है पहली बार आजादी के बाद जो तीर्थ स्थल उपेक्षित थे उनका विकास हो रहा है काशी विश्वनाथ के प्रति बहुत श्रद्धा रहती थी लेकिन बाहर एक ढांचा देखकर दुख होता था और मथुरा में भी भगवान चाहेगा तो सब कुछ होगा, वहाँ पर भी जब दर्शन करने जाते है तो मन मे तकलीफ होती है वो तकलीफ भी जल्द दूर होगीराहुल गांधी के बयान को लेकर बोले कैलाश विजयवर्गीय की राहुल का बयान बचकाना बयान है, हिन्दू ओर हिंदुत्व को अलग कर रहे है, नासमझी भरा उनका बयान है और इससे पता चलता है कि वो अपरिपक्व है यूपी में प्रियंका की एंट्री पर बोले की प्रियंका गांधी को बड़ी सफलता मिलेगी, जैसी पश्चिम बंगाल में सफलता मिली है वैसी उत्तर प्रदेश में भी सफलता मिलेगी

शादी के नाम पर युवती के साथ करता रहा दुष्कर्म  पीड़िता ने करवाई  शिकायत दर्ज

India News

शादी के नाम पर युवती के साथ करता रहा दुष्कर्म पीड़िता ने करवाई शिकायत दर्ज

इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में शादी के नाम पर झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है फ़िलहाल पुलिस में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पति पत्नी से कार लोन के नाम पर की 16 लाख की धोखाधड़ी

India News

पति पत्नी से कार लोन के नाम पर की 16 लाख की धोखाधड़ी

इंदौर में लगातार धोखाधड़ी के मामले बढ़ते जा रहे हैं ऐसा ही मामला इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में सामने आया जहां आरोपी द्वारा एक पति पत्नी को कार लोन के नाम पर धोखाधड़ी को अंजाम दिया था।

2 दिन पूर्व हुई युवक की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया

India News

2 दिन पूर्व हुई युवक की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया

इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में 2 दिन पूर्व हुई युवक की हत्या की गुत्थी सुलझा ते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है आरोपी ने शक के चलते अपने दोस्त को मौत के घाट उतारा था घटना 2 दिन पूर्व की है जहां देर रात पुलिस को सूचना मिली थी थाना क्षेत्र के ही गौतमपुरा मोहल्ले में एक युवक घायल अवस्था में पड़ा है मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया था जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था जिसकी शिनाख्त राजू धनगर निवासी कबूतरखाना के रूप में हुई प्रथम दृष्टया पुलिस को हत्या का मामला लग रहा था जिसके आधार पर आरोपी की तलाश की गई घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर मृतक के साथ एक युवक जाते दिखा जिसकी पहचान कराई गई जिसमें युवक की पहचान पवन पिता दगडू के रूप में हुई युवक को थाने लाकर उससे कड़ाई से पूछताछ की गई जिसमें उसने युवक की हत्या करना स्वीकार किया आरोपी पवन ने पुलिस को बताया कि मृतक आकाश की हत्या उसने सर में फंसी मारकर की थी आरोपी ने यह भी बताया कि मृतक आकाश उसकी पत्नी पर गलत निगाह रखता था जिसके चलते इन दोनों की आपसी रंजिश हो गई थी उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है

↑