Indore
बाइक सवार युवक को चेन लूटते हुए क्षेत्र के लोगो ने रंगे हाथ पकड़ा घटना सीसीटीवी मे केद
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में लगातार चैन स्नेचरों का आतंक दिन पे दिन बढ़ती ही जा रही है वही आज लसूड़िया थाना क्षेत्र की महालक्ष्मी नगर में एक बाइक सवार युवक द्वारा एक महिला के गले से चैन छीनने की कोशिश की गई मगर क्षेत्र के रहवासियों की सतर्कता से आरोपी को पकड़ लिया गया वही पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई दरसअल पूरी घटना इन्दौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र की महालक्ष्मी नगर की है जहाँ एक बाइक सवार युवक द्वारा एक महिला के गले से चैन छीनने की कोशिश की गई मगर क्षेत्र के रहवासियों की सतर्कता से चोर को चाकू व चोरी की बाइक सहित रंगेहाथों पकड़ लिया गया वही सेक्टर एमआर 1 में पिछले कुछ दिनों से चोरी की लगातार घटनाएं हो रही थी जहााँ 2 दिन पूर्व ही एक बाइक चोरी हुई थी व कल ही एक महिला के गले से चैन खींचने का असफ़ल प्रयास किया गया था,इन दोनों घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद से MR1 के सभी रहवासी चौकन्ने हो गए थे,वही आज सुबह फिर वही कल वाला संदिग्ध बाइक सवार घूमते दिखी जिसे पकड़ कर कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने कल महिला के साथ चैन लूट की घटना करना कुबूल किया वही पकड़ा गया आरोपी मोहसिन की तलाशी ली गई तो उसके पास से नशे की कुछ गोलियों, एक बड़ा चाकू,व बिना नंबर की लाल स्प्लेंडर गाड़ी भी बरामद हुई,उक्त अपराधी के पास बरामद हुए बहरहाल पकड़ा गया आरोपी मूलतः चापड़ा,बागली जिला देवास का रहने वाला है वही रहवासियों ने आरोपी मोहसिन को पकड़ कर लसूड़िया पुलिस के हवाले कर दिया जहा पुलिस आरोपी मोहसिन से अन्य चैन लूट की घटना के बारे में पूछताछ कर रही है
Abhishek Raghuvanshi January 12, 2021