वॉट्सऐप को पीछे छोड़ TikTok बना नंबर 1.
लॉकडाउन के बाद iOS और गूगल प्ले स्टोर पर टिकटॉक का डाउनलोडेड नंबर पहले के मुकाबले 20% ज़्यादा रिकॉर्ड किया गया है…
भारतीय बाज़ार में डाउनलोड के मामले में टिकटॉक पहले नंबर पर, दूसरे पर वॉट्सऐप और तीसरे पर फेसबुक रहा है. इसके अलावा रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि लॉकडाउन के दौरान इंस्टाग्राम, जियो TV और अमेज़न प्राइम वीडियो ऐप डाउनलोड के आंकड़े में भी तेजी रिकॉर्ड की गई.
(ये भी पढ़ें- बहुत काम का है गूगल से जुड़ा WhatsApp का ये नया ज़रूरी फीचर, जानें कैसे करेगा काम)
Zoom App भी बना भारतीयों की पसंद इसके अलावा लॉकडाउन के दौरान Zoom ऐप भी भारतीयों के बीच काफी ज़्यादा पॉपुलर हुआ है. सिलिकॉन वैली बेस्ड एक स्टार्टअप का बनाया ये ऐप एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप है, जिसमें एक टाइम पर 50 लोग जोड़े जा सकते है.
जानकारी के लिए बता दें कि सिर्फ ज़ूम ही ऐसा ऐप है, जिसमें वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान एक साथ 10 से ज़्यादा लोग ऐड किए जा सकते हैं. यही वजह है कि घर से काम कर रहे बिज़नेस प्रोफेशनल के बीच ये ऐप रातों-रात बेहद पॉपुलर हो गया.
(ये भी पढ़ें- Vodafone के 3 सस्ते प्रीपेड प्लान्स! 90 दिन की वैलिडिटी के साथ पाएं कई शानदार फायदे)
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए ऐप्स से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 6, 2020, 2:29 PM IST
