लॉकडाउन में जरूरतमंदों के लिए महिंद्रा ने खोली 10 रसोई, दे रही मुफ्त में खाना

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
महिंद्रा ने खोली 10 रसोई

लॉकडाउन के बीच महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप ने अलग-अलग जगहों पर 10 किचन स्थापित किए हैं और वहां जरूरतमंदों को खाना उपलब्ध करवाया जा रहा है.

नई दिल्ली. कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन के चलते देश में गरीबों और रोज कमा कर खाने वाले लोगों को काफी परेशान हो रही है. प्रवासी कामगार अपने घर जाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और संसाधनों की कमी के कारण भूखे रहने के मजबूत हैं. कोरोना वायरस से लड़ने के लिए देश में सरकार के साथ कई कंपनियां और एनजीओ मिलकर भी काम कर रहे हैं. इसी बीच महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप (Mahindra and Mahindra) ने अलग-अलग जगहों पर 10 किचन स्थापित किए हैं और वहां जरूरतमंदों को खाना उपलब्ध करवाया जा रहा है.

50 हजार खाना जरूरतमंदों को सप्लाई
महिंद्रा एंड महिंद्रा के मैनेजिंग डायरेक्टर पवन के गोयनका ने ट्वीट कर बताया कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के कॉल पर महिंद्रा ने 10 स्थानों पर अपनी रसोई खोली है. हम इस हफ्ते 50,000 भोजन और 10,000 राशन जरूरतमंदों को उपलब्ध करवा चुके हैं. एक रसोई एक दिन में 10,000 लोगों को भोजन उपलब्ध करवायी जा सकती है. ये भी पढ़ें: SBI ने ग्राहकों को किया सावधान! किए ये काम तो खाली हो जाएगा आपका बैंक खाता

आनंद महिंद्रा ने की वेंटिलेटर्स बनाने की पेशकश
बता दें कि पिछले महीने म​हिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने मौजूदा स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए वेंटिलेटर्स बनाने से लेकर सैलरी तक देने का फैसला लिया है. महिंद्रा ने कहा कि अगले कुछ हफ्तों में लॉकडाउन करने से बढ़त मामलों में कमी आएगी और मेडिकल सुविधाओं पर भी बोझ कम होगा. हालांकि, हमारे जरूरी है कि हम कुछ टेम्पोररी हॉस्पिटल्स खोलें और वेंटिलेटर्स की व्यवस्था करें.

ये भी पढ़ें: PM-किसान सम्मान निधि स्कीम: किसानों को खेती के लिए मिली ₹62 हजार करोड़ की मदद!

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए ऑटो से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: April 6, 2020, 3:18 PM IST

Exit mobile version