अब इस ऐप के ज़रिए भी ऑर्डर करें Swiggy से खाना, आया नया फीचर

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
Swiggy

जानें कौन सा वह पेमेंट ऐप, जिसके ज़रिए अब स्विगी से भी खाना ऑर्डर किया जा सकता है…

डिजिटल पेमेंट प्लैटफॉर्म फोनपे (PhonePe) अपने ग्राहकों के लिए अच्छी खबर लाया है. अब फोनपे ऐप के ज़रिए इसके 20 करोड़ से ज़्यादा यूज़र्स मेजर ऑनलाइन फूड ऑर्डरिंग (Online food order) और डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी (swiggy) के ज़रिए खाना मंगवा सकेंगे. भारत के लीडिंग डिजिटल पेमेंट प्लैटफॉर्म फोनपे ने कहा कि इसने अपने स्विच प्लेटफॉर्म पर स्विगी को जोड़ा है. इस पार्टनशिप के ज़रिए फोनपे के यूज़र्स इसके ऐप के ज़रिए खाना ऑर्डर कर पाएंगे.

फोनपे ने कहा कि स्विगी भारत के 520 शहरों में उपलब्ध है और इसके माध्यम से इन सभी शहरों में ये सर्विस उपलब्ध रहेगी. फोनपे स्विच, फोनपे प्लेटफॉर्म पर ऐप्स की दुनिया के लिए एक-क्लिक एंट्री पॉइंट है. मूल रूप से ये ग्राहकों को फोनपे और उनके पसंदीदा फूड, ग्रॉसरी, हेल्थ-फिटनेस, शॉपिंग और ट्रैवल और मनोरंजन ऐप के बीच फोनपे ऐप से ही स्विच करने की अनुमति देता है.

(ये भी पढ़ें- WhatsApp के इस फीचर से बचेगी फोन की बैटरी, चैटिंग भी होगी मज़ेदार)

एक सिंगल टैप के साथ ही यूज़र्स इन सभी ऐप्स को डॉउनलोड करने के स्थान पर सीधे लॉग इन कर सकते हैं. फोनपे स्विच के प्रमुख रितुराज रौतेला ने कहा कि फोनपे स्विच के माध्य से हमारा प्रयास है कि हम एक साथी ऐप इकोसिस्टम का निर्माण करें. ये हमारे यूज़र्स को कई ऐप के साथ इस्तेमाल करने और संलग्न करने का एक बहुत ही सुविधाजनक तरीका प्रदान करता है. रौतेला ने आगे कहा कि फोनपे स्विच के लॉन्च के बाद से हम बेहतरीन यूज़र ट्रांजेक्शन देख रहे हैं.ऐसे करेगा काम
–इसके लिए सबसे पहले ग्राहकों को PhonePe  ऐप खोलना होगा, और स्विच आइकन पर टैप करना होगा. यहां से फिर Swiggy App को सेलेक्ट करें.

इसके बाद अपनी पसंद का रेस्टोरेंट चुने और अपने फिर अपने फेवरेट फूड को सेलेक्ट करके पेमेंट कर दें.(ये भी पढ़ें- बेहद सस्ता हुआ Vivo का 48 मेगापिक्सल 3 कैमरे वाला ये फोन, लुक और बैटरी भी दमदार)

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए ऐप्स से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 17, 2020, 8:20 AM IST

Exit mobile version