भाजपा युवा मोर्चा लाकडाउन में चला रहा सेवा कार्यो का अभियान : डॉ. अभिलाष पाण्डे

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read


भोपाल। कोरोना संकटकाल में भारतीय जनता युवा मोर्चा सेवा कार्यो का अभियान चला रहा है। पार्टी के केन्द्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर मोर्चा प्रदेश के सभी संगठनात्मक 56 जिलों में सेवा प्रकल्प के माध्यम से जनसेवा में जुटा हुआ है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अभिलाष पाण्डे ने बताया कि युवा मोर्चा ने कोरोना महामारी के दौरान राशन वितरण, भोजन वितरण, सेनेटाइजर, होम मेड मास्क का वितरण कर रहा है। साथ ही युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर जनजागरूकता अभियान भी चला रहे है। उन्होंने बताया कि मोर्चा द्वारा यह अभियान 23 मार्च से प्रारंभ होकर प्रदेश के सभी 56 जिलों में निरंतर सेवा का कार्य चल रहा है।
डॉ. अभिलाष पाण्डे ने बताया कि मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यो करते हुए 17 लाख 37 हजार लोगों तक सूखा राशन वितरण किया गया। 23 लाख 19 हजार मास्क वितरण, 3914 यूनिट ब्लड डोनेशन, 913 स्थाई रसोई एवं 1 लाख 10 हजार भोजन पैकेट प्रतिदिन वितरण किया गया। मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने इस दौरान गौसेवा, कोरोना योद्धा सम्मान, आयुर्वेदिक औषधि वितरण, पंचायत, वार्ड लॉकडाउन, पीपीई किट वितरण, आरोग्य सेतु एप डाउनलोड एवं पीएम और सीएम केयर फंड में युवाओं से डोनेशन देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अभिलाष पाण्डे ने 40 दिवस के दौरान जबलपुर में आमजन को राहत सामग्री वितरण कर राहत पहुंचायी।

Exit mobile version