इंदौर 22 मई 2020
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा आगामी 25 मई को महाराणा प्रताप जयंती को 10 दिवसीय सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगा
इस सेवा सप्ताह में राजपूत समाज द्वारा जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरण किया जा रहा है साथ ही समाज जन से अपील की जा रही है कि 25 मई को घर पर ही रह कर श्री महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पण कर दीप प्रज्वलन करें व रात्रि में समग्र हिंदू समाज के वीरों से निवेदन किया जा रहा है कि घरों में रोशनी कर दीपक जलाएं सेवा सप्ताह कार्यक्रम में मुख्य रुप से रघु परमार दीपेंद्र सिंह सोलंकी दूलेसिंह राठौड़ , गोविंद सिंह परिहार ,पप्पू ठाकुर, विजय सिंह परिहार , मुकेश गौतम, अजय सिंह चौहान सक्रिय रूप से भूमिका निभा रहे है
