कोरोना को देखते हुए कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने अपने बेटे की शादी का निम्न स्तर पर आयोजन किया

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर में लगातार बढ़ रहा कोरोनावायरस को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत केवल 250 लोग शादी में सम्मिलित हो सकेंगे जिसको देखते हुए विधानसभा एक के कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने अपने बेटे की शादी का रूप छोटा कर दिया है साथ ही सभी इष्टमित्रों ओर रिश्तेदारों से इसके लिए क्षमा भी मांगी ।

विधानसभा 1 के कांग्रेसी विधायक संजय शुक्ला द्वारा अपने बड़े बेटे की शादी के लिए पिछले 1 महीने से हजारों कार्ड नातेदार और मित्रों को शादी का कार्ड बांट चुके हैं, लेकिन इंदौर शहर में एक बार फिर से कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है साथ ही शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत शादी समारोह में 250 से अधिक मेहमान शामिल नही किये जाने के चलते संजय शुक्ला ने अपने सभी मित्र और रिश्तेदारों को हाथ जोड़कर घर से ही आशीर्वाद देने की अपील की है उन्होंने कहा है कि जिस तरह से प्रदेश में कोरोना का तीसरा चरण एक बार फिर शुरू हो चुका है और इंदौर में भी संक्रमित मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है और मैं नहीं चाहता कि मेरे वजह से किसी की जान जोखिम में हो।

क्योंकि कार्यक्रम वृहद 5 एकड़ की जमीन पर पंडाल बनाने का था और जिसकी तैयारियां भी लगभग पूरी की जा चुकी थी साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी इस शाही शादी में वर वधु को आशीर्वाद देने के लिए आने वाले थे लेकिन अंतिम समय पर कोरोना ने एक बार फिर दहशत का माहौल पैदा कर दिया है जिसको देखते हुए कांग्रेसी विधायक संजय शुक्ला ने सभी इष्ट मित्रों और नातेदारो से हाथ जोड़ अपील की है कि आप सोशल मीडिया और फेसबुक के माध्यम से मेरे पुत्र और पुत्रवधू को आशीर्वाद दें और आने वाले समय मे कोरोना काल समाप्त होने के बाद एक बार फिर भव्य आयोजन किया जाएगा और सभी रिश्तेदार मित्रों को शामिल होने का अवसर दिया जाएगा ।

Exit mobile version