एक व्रद्ध व्यक्ति को पुराने विवाद के चलते किया तीर से हमला कर आरोपी फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

बुधवार रात एमवाय अस्पताल में एक ऐसा घायल पंहुचा जिसके हाथ में तीर आर पार लगा हुआ था । बताया जा रहा है कि रंजिस के चलते तीर से हमला किया गया था । हमले में एक तीर वृद्ध के हाथ में लगा है जिसे परिजन एमवाय अस्पताल लेकर आए है जहाँ अब ऑपरेशन किया जायेगा

उपचार के लिए एमवाय अस्पताल पहुचे इस घायल शख्स का नाम झांगू है । झांगू मूल रूप आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र टांडा के पास बेरी गाँव का रहने वाला है और वही खेती का काम करता है । परिजनों के अनुसार झांगू घर पर ही बैठा था तभी जिसका रेमु आया और उसने तीर मार दिया । हमले में एक तीर झांगू के हाथ में आकर लगा । हमला क्यो किया गया है इसकी वजह साफ नही हुई है ।

फिलहाल झांगू का एमवाय अस्पताल में उपचार जारी है । अब आज डाक्टर ऑपरेशन कर हाथ मे फसा तीर निकालेंगे । मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्जकर उसकी तलाश शुरुकर दी है ।

वृद्ध को तीर मारा
टांडा के पास की घटना
हाथ मे फंसा तीर
जाँच पड़ताल में जुटी पुलिस

- Advertisement -
Exit mobile version