PM मोदी के आह्वान लोगों ने जलाए दिए, दिया कोरोना के खिलाफ एकजुटता का संदेश

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
पूरे देश में लोगों ने 9 बजे 9 मिनट के लिए दिए जलाए (फोटो- Twitter)

पीएम मोदी ने पिछले शुक्रवार अपने एक वीडियो संदेश में लोगों से 5 अगस्त को रात 9 बजे 9 मिनट तक दिए जलाने की अपील की थी.

नई दिल्ली. पीएम मोदी के आह्वान पर देश भर में लोगों ने रात 9 बजे, 9 मिनट के लिए दिया जलाकर कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में एकजुटता का संदेश दिया.

इस दौरान लोगों ने 9 मिनट के लिए दीये, मोमबत्ती और मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एकजुटता का सकारात्मक संदेश दिया.

बता दें कि पीएम मोदी ने बीते शुक्रवार देशवासियों से अपील की थी कि वे पांच अप्रैल को रात 9 बजे 9 मिनट के लिए अपने घरों की बालकनी में खड़े रहकर मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाएं. उन्होंने इस दौरान लोगों से अपने घर की लाइटें बंद रखने की गुजारिश भी की थी. अपने इस संदेश के दौरान भी उन्होंने लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की थी.

रविवार सुबह पीएम मोदी ने ट्वीट कर दिलाई कार्यक्रम की याद
रविवार को सुबह पीएम मोदी ने ट्वीट करके भी लोगों को इसकी याद दिलाई. उन्होंने अपने ट्वीट में सिर्फ हैशटैग 9 बजे 9 मिनट (#9pm9minute) लिखा हुआ था.

बता दें कि पिछले महीने पीएम मोदी ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश भर में 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया था.

यह भी पढ़ें: खुशखबरी- इंडियन रेलवे ने तैयार किया पीपीई किट, अब कोरोना से जंग होगी आसान

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: April 5, 2020, 9:17 PM IST

Exit mobile version