दिल्ली में एक सफाईकर्मी मिला Covid-19 पॉजिटिव, 30 भेजे गए क्‍वारंटाइन में

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read
डॉक्टरों के बाद सफाईकर्मी भी अब इसकी चपेट में आ रहे हैं.

पूरे देश में कोरोना महामारी (Covid-19) का खतरा बढ़ता जा रहा है. डॉक्टरों के बाद सफाईकर्मी भी अब इसकी चपेट में आ रहे हैं.

नई दिल्ली. पूरे देश में कोरोना महामारी (Covid-19) का खतरा बढ़ता जा रहा है. डॉक्टरों के बाद सफाईकर्मी भी अब इसकी चपेट में आ रहे हैं. दरअसल, दक्षिणी दिल्ली के मोती बाग में एनडीएमसी के चरक पालिका अस्पताल में एक सफाई कर्मी के रविवार को कोविड-19 से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है. इसकी जानकारी मिलने के बाद उसके संपर्क में आए 30 अन्य कर्मचारियों को क्‍वारंटाइन में रखा गया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों के अनुसार, यह सफाई कर्मी नगर निकाय का पूर्णकालिक कर्मचारी नहीं है.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वह बुखार से पीड़ित था और उसे आरएमएल अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उसमें कोविड-19 की पुष्टि हुई है. अधिकारी ने कहा कि उसके परिवार के सदस्यों की भी जांच की गई है और उनकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

उन्होंने कहा, ‘‘अस्पताल के तीस कर्मचारियों, जिनमें डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ शामिल हैं, को 14 दिनों के लिए पृथकवास में रहने के लिए कहा गया है.’’कोरोना संक्रमित मरीजों से संपर्क में आने वाले 30 हेल्थ वर्कर्स को उनके घरों क्‍वारंटाइन में भेज दिया गया है.

हर दिन बढ़ रही है मरीजों की संख्या
गौरतबल है कि रविवार तक दिल्ली में कोविड-19 संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. अधिकारियों के अनुसार, यहां कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कुल 503 पहुंच चुकी है. इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब तक 7 लोगों की इससे मौत हो गई है. राजधानी दिल्ली में 21 दिनों का लॉकडाउन लागू है.

सीएम केरजीवाल कई बार ये साफ कर चुके हैं इसके रोकथाम के लिए कदम उठाए गए हैं. साथ ही इसपर सख्ती बरकरार रहेगी. ताकि दिल्ली में इस वायरस के प्रसार को रोका जा सके. फिलहाल दिल्ली में केवल आवश्यक सेवाओं को बहाल रखा गया है. आम लोगों से सरकार अपने घरों में रहने की अपील कर रही है. यहां के निजामुद्दीन इलाके के मरकज से कई लोगों को बाहर निकाला गया था. इनमें से कई लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है.

देश में कोविड-19 से अब तक 79 लोगों की मौत
उल्लेखनीय है कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले रविवार को बढ़कर 3,374 हो गए और मृतकों की संख्या 79 तक पहुंच गई. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के मुताबिक कल से 472 नए मामले सामने आए. 267 लोग ठीक हो चुके हैं. देश भर में 274 जिले आज तक कोरोना वायरस के कारण प्रभावित हुए हैं.

ये भी पढ़ें:

दिल्ली में कोरोना संदिग्ध ने हॉस्पिटल की छत से लगाई छलांग

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए दिल्ली-एनसीआर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: April 5, 2020, 9:13 PM IST

Exit mobile version