उज्जैन नीलगंगा टीआई यशवंत पाल कोरोना से लंबी जंग के बाद हुए शहीद सीएए प्रदर्शन में थी ड्यूटी, गये थे संक्रमित क्षेत्र में भी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

उज्जैन के नीलगंगा थाने के टीआई यशवंत पाल ड्यूटी के दौरान कंटेनमेंट क्षेत्र में गए थे। साथ ही CAA के बेगम बाग में चल रहे प्रदर्शन में भी उनकी ड्यूटी थी। जिसके बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। लंबे समय से उनका इलाज अरविंदो हॉस्पिटल में चल रहा था।

उज्जैन के अम्बर कालोनी कंटेमेंट एरिये में ड्यूटी के दौरान कोरोना पॉजिटिव होने के बाद आज उन्होंने इंदौर के अरविंदो अस्पताल में अपनी आखिरी सांसे ली।

अरविंदो हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ विनोद भंडारी ने बताया कि पिछले 12 दिनों से टीआई यशवंत पाल अरविंदो में एडमिट थे वे जब से आए थे तभी से क्रिटिकल स्थिति में रहे रिपोर्ट भी पॉजिटिव ही रही।

Time News उन्हें शत-शत नमन करता है। अब तक कई लोग कोरोना में अपनी जान गवा चुके हैं। सभी को हमारा सलाम।

- Advertisement -
Exit mobile version