ई-कॉमर्स कंपनियों के सभी कर्मचारियों के लिए अनिवार्य हुआ ‘Aarogya Setu App’

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
Aarogya Setu ऐप

ई-कॉमर्स कंपनियों के मुख्य परिचालन अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी कि वह कंपनी के हर कर्मचारी के फोन में अनिवार्य तौर पर ‘आरोग्य सेतु’ ऐप डाउनलोड करवाएं.

नई दिल्ली. कोरोना वायरस (coronavirus) महामारी के दौरान परिचालन के लिए ई-कॉमर्स कंपनियों (e-commerce companies) के सभी कर्मचारियों को ‘आरोग्य सेतु ऐप’ (Aarogya Setu App) डाउनलोड करना अनिवार्य होगा. इसकी जिम्मेदारी ई-कॉमर्स कंपनियों के मुख्य परिचालन अधिकारियों (सीओओ) को दी गई है. ई-कॉमर्स कंपनियों के परिचालन के लिए तैयार किए गए नियमों के मसौदे में इसके अलावा कई अन्य मानक परिचालन प्रक्रियाओं को जगह दी गई है.

मसौदे के मुताबिक, ‘इन प्रक्रियाओं का मकसद ई-कॉमर्स कंपनियों की पूरी आपूर्ति श्रृंखला में कार्यस्थल पर साफ-सफाई और अन्य स्वास्थ्य सुरक्षा मानकों से जुड़ी जानकारी देना है.’

(ये भी पढ़ें- Vodafone का ग्राहकों को बड़ा झटका! बंद हुए ये तीन पॉपुलर प्रीपेड रिचार्ज प्लान)

ई-कॉमर्स कंपनियों के मुख्य परिचालन अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी कि वह कंपनी के हर कर्मचारी के फोन में अनिवार्य तौर पर ‘आरोग्य सेतु’ ऐप डाउनलोड करवाएं. साथ ही सामुदायिक दूरी और साफ-सफाई के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें.इसी तरह क्षेत्रीय स्तर पर विक्रेताओं, गोदामों या बिक्री परिचालन का प्रबंधन देखने वालों की जिम्मेदारी होगी कि वह खांसी, जुकाम, बुखार या सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखाई देने पर कर्मचारियों की जांच कराएं. किसी भी कर्मचारी में इसके लक्षण देखे जाने के बाद प्रबंधकों को निकट के अस्पताल को सूचित करना होगा.

(ये भी पढ़ें-क्या घर में AC चलाने से फैलता है कोरोना वायरस? यहां जानें कितना सच है ये दावा)

यदि कोई कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया जाता है तो तत्काल उस स्थान को खाली करना होगा और सभी सामान इत्यादि को अलग-थलग छोड़ना होगा. मसौदे के अनुसार, केंद्रीय स्तर पर कंपनियों के शीर्ष अधिकारी इन नियमों की जानकारी नीचे तक पहुंचाने और कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के जिम्मेदार होंगे.
(इनपुट-भाषा से)

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए ऐप्स से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: April 20, 2020, 7:54 AM IST

Exit mobile version