33 वर्षीय युवक ने फंदे पर झूल कर दी अपनी जान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में लगातार आत्महत्या के मामले थमने का नाम ही नही ले रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला हीरा नगर थाना क्षेत्र का है। जहां 33 वर्षीय एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मामला हीरा नगर थाना क्षेत्र के सुखलिया का है जहां 33 वर्षीय विजय जैन नामक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। हालांकि फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। इस पूरे मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version