इन्दौर शहर में चोरिया रुकने का नाम नही ले रही है वही देर रात खाती पूरा व कोठारी मार्केट क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार दुकानों के ताले टूट रहे है जहाँ लाखो रुपय की चोरी लगातार हो रही है वही चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे कैद हो गई जिसको लेकर व्यापारी का एक प्रतिनिधि मंडल ने डीआईजी ऑफिस पहुचकर ज्ञापन दिया
इन्दौर आईजी के सख्त निर्देश के बाद भी रात्रि गस्त पर सवालिया निशान खड़े हो रहे है दरसअल पूरा मामला इन्दौर के खाती पूरा व कोठारी मार्केट में लगातार चोरी हो रही है वही देर रात करीब सात से आठ दुकानों के ताले टूटे गए जिसमे चोर सिर्फ नगद लाखो रुपय ले फरार हो गए है वही नाराज व्यापारी द्वारा ने डीआईजी आफिस पहुच कर ज्ञापन दिया और रात्रि गस्त को लेकर भी सेंटर कोतवाली की पुलिस पर सावलिया खड़ा किया वही व्यपारियो का कहना है कि पुलिस द्वारा रात्रि गस्त भी नही की जा रही है जिससे चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे है वही चोरी की पूरी घटना दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें चोर चोरी करते हुए साफ नजर आ रहा है वही पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है
