सांवेर और देपालपुर में नील गायों (घोडारोज़) की समस्या पर सांसद शंकर लालवानी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा, किसानों को हुए नुकसान की भरपाई करने का निवेदन किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
  • नील गाय (घोडारोज़) के कारण फसल बर्बाद होती है
  • सांवेर और देपालपुर के किसान परेशान
  • सांसद ने किसानों की मदद का निवेदन किया

सांसद शंकर लालवानी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर इंदौर लोकसभा क्षेत्र में नील गाय (घोडारोज़) के कारण फसलों को हो रहे नुकसान के बारे में अवगत करवाया है।

सांसद लालवानी ने बताया कि उन्होंने नील गायों के कारण किसानों को हो रहे नुकसान के बारे में मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखा है। साथ ही, इसके लिए उचित मुआवजे की मांग भी की है।

दरअसल, सांवेर और देपालपुर क्षेत्र में नीलगाय द्वारा किसानों की खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। 100 से ज़्यादा नील गायें झुंड में आती है और इन्हें रोकना या भगाना भी संभव नहीं हो पाता। इससे किसान की मेहनत बर्बाद हो रही है और आर्थिक रुप से भी नुकसान हो रहा है।

सांसद शंकर लालवानी ने मुख्यमंत्री से वन विभाग को नील गायों के उचित प्रबंधन का आदेश देने के बारे में भी लिखा है जिससे भविष्य में ऐसी स्थिति का सामना ना करना पड़े।

- Advertisement -
Exit mobile version