ब्याज के चलते महिला का मकान ठगने की फिराक मे था सूदखोर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में सूदखोरी का मामला सामने आया है जिसमें सूदखोर ने एक महिला से ब्याज के नाम पर उसके मकान हड़पने की कोशिश की

इंदौर में सूदखोरों से परेशान होकर एक महिला ने इंदौर के द्वारका पुरी थाना में एक शिकायत दर्ज कराई है महिला का आरोप है कि उसने बीमारी के चलते ₹300000 कर्ज पर उधार लिए थे अत्यधिक ब्याज दर के चलते वह 300000 से अधिक की राशि सूदखोर को लौटा चुकी है पुलिस का कहना है कि 6% मासिक ब्याज दर पर सूद खोर ने महिला को ₹300000 दिए थे और अब यह सूदखोर महिला का मकान हड़पने की कोशिश कर रहा है महिला ने थाना द्वारकापुरी में शिकायत दर्ज कराई है

Exit mobile version