लैंटर्न चौराहे के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने नगर निगम सफाई कर्मी महिला को जोरदार टक्कर मार दी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं कुछ ऐसा ही मामला तुकोगंज थाना क्षेत्र के लैंटर्न चौराहे के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने नगर निगम सफाई कर्मी महिला को जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई

दरअसल मामला तुकोगंज थाना क्षेत्र के लैंटर्न चौराहे का है जहां नगर निगम से अपनी ड्यूटी पर जाते वक्त एक अज्ञात वाहन निगम सफाई कर्मी लक्ष्मीबाई महिला को जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसके सर में गंभीर चोट आने के चलते मौके पर ही मौत हो गई घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया पूरे मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवा दिया है वही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है

बाईट- परिजन

Exit mobile version