अवैध शराब तस्करों पर अभियान के तहत लसूड़िया पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा चलाए जा रहे हैं अवैध शराब तस्करों पर अभियान के तहत लसूड़िया पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई जहां महंगी कारों में शराब की तस्करी करने वाले एक आरोपी को अपनी गिरफ्त में लिया है वही पुलिस की दबिश दे अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए पकड़ी गई दोनों ही गाड़ियों में कुल 70 पेटी शराब पुलिस ने बरामद की है

दरअसल मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर का है जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ तीन चार युवक किराए का कमरा लेकर शराब तस्करी का काम कर रहे हैं मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देने पर दो महंगी कारें डस्टर और रेनॉल्ट तलाशी लेने पर देसी शराब की 70 पेटियां बरामद की है वही दोनों गाड़ियों को थाने में लाकर जप्त कर लिया है पुलिस की दबिश के दौरान भागते समय एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया तो वहीं अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए पकड़े गए आरोपी राहुल चौहान मूलता खरगोन का रहने वाला है और खरगोन जिले से मिलाकर शराब अवैध रूप से शहर में तस्करी की जा रही थी फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले में प्रकरण पंजीबद्ध कर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है लेकिन सवाल यह भी कि इतनी बड़ी मात्रा में आखिर शराब कहां से आई फ़िलहाल पुलिस कई शराब ठेकेदारों की भूमिका की भी जांच करें पुलिस गिरफ्त में अन्य आरोपियों के आने के बाद कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं

बाइट इंद्रमणि पटेल थाना प्रभारी

Exit mobile version