देश की भाजपा नीत केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए 3 किसान विरोधी और घोर जन विरोधी कानूनों और बिजली बिल 2020 को रद्द करने की मांग को लेकर ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन द्वारा आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन मालवा मंच मालवा मिल चौराहे पर किया गया जिसमें उन्होंने कानून को वापस लेने की मांग रखी l
वही अरुण चौहान ने बताया है कि जिस तरह से काले कानून लाए गए हैं मोदी सरकार द्वारा इस कोरोना महामारी के अंदर काले कानूनों के खिलाफ दिल्ली के अंदर पूरा देश का किसान संगठित होकरआंदोलन कर रहा है जाकर चाहे वह पंजाब का हो झारखंड का हो या अन्य किसी राज्य का क्यों ना हो ये जो काले कानून है यह देश विरोधी है किसान विरोधी है आने वाले समय में किसानी तो बर्बाद होगी ही आने वाले समय में आदेश गुलामी की ओर ले जाने की तैयारी और है l
अब नज़र उनकी किसानों की आय पर है जिन किसानों ने महामारी से बचाया है जो दो-तीन बार आर्थिक मंदी आई है तब भी इन्हीं किसानों ने उन्हें देश को बचाया है आज उन अन्नदाता ऊपर ही हमला किया जा रहा है हमारे मुख्य मुद्दे 3 ही है जिसमें खेती किसानी को ठेके पर देना , बीज का न्यूनतम शुल्क घोषित किया जाना , बिजली संशोधन बिल को लेकर हम विरोध में हैं ओर हमारी मांग है कि सरकार जिन वादों को लेकर सत्ता में आई है उन वादों को पूरा करें
