इंदौर स्मार्ट बन रहा है तो थानो का भी नया रूप देखने को मिलेगा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

स्मार्ट प्रोजेक्ट के तहत नया छत्रीपुरा थाना बनकर लगभग तैयार हो चुका है। एसपी पश्चिम महेशचंद जैन ने नए थाने का निरीक्षण किया, इस दौरान कुछ खामियां सामने आई, जिससे एसपी पश्चिम ने थाना प्रभारी छत्रीपुरा को अवगत कराया।
वीओः- इंदौर शहर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कई कार्य हो रहे है, इसी कड़ी में छत्रीपुरा थाने का भी निर्माण किया गया है। एसपी पश्चिम महेशचंद जैन ने नए थाने का निरीक्षण कर वहा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इंदौर जिले का सबसे हाईटेक थाना बनने जा रहा छत्रीपुरा थाने को दो मंजिला बनाया गया, जिसमे बैरक के साथ साथ शिकायत करने वाले आवेदकों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो, इसका भी ध्यान रखा गया है।

एसपी पश्चिम महेशचंद जैन के दिव्यांग आवेदकों के लिए बनाए गए रास्ते में कुछ खामियां दिखी है, जिसे तुरंत ठीक करने को कहा गया है।

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 2 करोड़ रूपए की लागत से नए छत्रीपुरा थाने का निर्माण किया गया है।

Exit mobile version