बैंडबाजों के साथ भीड़ लेकर निकली बारात पर इंदौर पुलिस ने की संक्रमण फैलाने की कार्यवाही केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर छत्रीपुरा पुलिस ने कल एक बैंड संचालक सहित तीन लोगों के खिलाफ कोरोना फैलाने के मामले में कार्रवाई की है । दरअसल एक परिवार में शादी समारोह था । उन्होंने किराए का बैंड लिया और सोशल डिस्टेंसिंग व कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते हुए बारात निकाल रहे थे । छत्रीपुरा थाना प्रभारी पवन सिंघल के अनुसार कल सूचना मिली थी कि जवाहर मार्ग पर एक बारात निकल रही है बकायदा बैंड बाजे बज रहे हैं उसमें शामिल लोग सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रहे हैं कईयों ने तो मास्क तक नहीं पहना है सूचना कि उन्होंने तस्दीक करवाई तो जानकीरी सही मिली इसके बाद उन्होंने बैंड संचालक परसराम और सुप्रदीप
पिता गंगाराम मराठा निवासी मोती तबेला , बैंड गाड़ी के चालक राहुल पिता किशन सोलंकी और बाना निकलवा रहे नवीन करोसिया नि वासी राजमोहल्ला को थाने बुलवाया । उनके खिलाफ कोरोना फैलाने के मामले में केस दर्ज किया गया है ।

Exit mobile version