खजराना पुलिस ने 1 किलो गांजे के साथ पकड़ा कॉलेज छात्र को जो सुनार की दुकान पर करता है काम

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर खजराना पुलिस ने एक ऐसे गांजा तस्कर को पकड़ा है जो कॉलेज का छात्र है और खर्च पूरा करने के लिए सुनार की दुकान पर काम करता है आरोपी से 1 किलो से ज्यादा गांजा जब्त हुआ है

वही खजराना थाना प्रभारी दिनेश वर्मा के अनुसार पकड़े गए आरोपी का नाम आकाश पिता भगवान मुरूमकर निवासी शिवाजी नगर परदेशीपुरा है उसे थाने के आरक्षक प्रवीण और पंकज ने भूसा मंडी मैद न के पास पेट्रोल पंप के नजदीक पकड़ा था दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि एक गांजा तस्कर गांजे की खेप लेकर आने वाला है सूचना के आधार पर आरोपी को घेरा बंदी कर पकड़ा गया तलाशी में उसके पास एक बैग मिला , जिसमें 1 किलो 200 ग्राम गांजा रखा हुआ था गांजे की कीमत 30000 से ज्यादा है पुलिस अब आरोपी के अन्य साथियों की तलाश कर रही है

बाईट दिनेश वर्मा थाना खजराना

Exit mobile version