प्रशासन ने बनाई आवेध निर्माण करने वाले गुंडे बदमाशो की लिस्ट जिस पर चला नगर निगम का बुलडोजर

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर में लगातार शहर के लिस्टेड गुंडे बदमाशों के अवैध तरीके से किए गए कब्जों पर प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही आज भी जारी रही आज इंदौर के अलग-अलग क्षेत्रों में लिस्टेड बदमाशों के भवनों पर चला नगर निगम का हथोड़ा ,,,लोगों को डरा धमका कर अवैध संपत्तियों का निर्माण करवाने वाले गुंडों के खिलाफ प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई लगातार जारी है। इसी तारतम्य में आज प्रशासन के निर्देश प र नगर निगम द्वारा कार्यवाही की जा रही है, इस दौरान कोई विवाद ना हो इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिस विभाग के जवान भी मौजूद थे। इंदौर ननि,जिला प्रशासन और पुलिस का एंटी माफिया अभियान जारी इंदौर के महावर नगर क्षेत्र के लिस्टेड बदमाश रिंकू उर्फ़ रूपेश चौधरी की अवैध बिल्डिंग को गिराया आपको बता दे रिंकू पर इंदौर के अलग-अलग थाना क्षेत्र में 307,अवैध वसूली,आबकारी, लूट जैसे 20 मामले हैं दर्ज l

पुलिस विभाग और नगर निगम की संयुक्त कार्यवाही में आज महावर नगर के बदमाश रिंकू उर्फ रुपेश चौधरी के अवैध बिल्डिंग को ध्वस्त करने की कार्यवाही की गई,,, जिसमें कार्रवाई के दौरान कुछ व्यवधान भी हुआ जिसमें अधिकारियों ने सुलझा कर पोकलेन मशीन के सहायता से कार्यवाही की गई ,,,,साथ ही अधिकारियों का कहना है कि अवैध निर्माण को लेकर पुलिस द्वारा और नगर निगम द्वारा चालानी कार्रवाई भी की जाएगी । अवैध अतिक्रमण हटाने के पूर्व भवन मालिक की नोटिस जारी किया जाता है उसके बाद निगम द्वारा भवन को गिराने की कार्रवाई की जाती है।

पुलिस विभाग द्वारा नगर निगम को सौंपी गई दूसरी सूची के आधार पर निगम भी अलग-अलग थाना क्षेत्रों के लिस्टेड बदमाशों की अवैध संपत्तियों को नष्ट करने की कार्रवाई को अंजाम दे रहा है। इसी कड़ी में आज शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के महावर नगर में चल रही कार्रवाई
सरकारी पट्टे की जमीन पर अवैध तरीके से बनाई है 3 मंजिला बिल्डिंग आपको बता दे की इंदौर ननि,जिला प्रशासन और पुलिस का एंटी माफिया अभियान जारी है इसके अंतर्गत आज बदमाश रिंकू उर्फ़ रूपेश चौधरी की अवैध बिल्डिंग को गिराया गया l बिल्डिंग तोड़ने के बाद जो फरार गुंडा रिंकू उर्फ रुपेश चौधरी हैं उस पर भी चलानी कार्यवाही की जाएगी l आपको बता दें कि रुपेश चौधरी पर पहले से ही 20 प्रकरण दर्ज है जिसमें से आज अवैध तरीके से बनाई गई बिल्डिंग गिरा दी गई।

Exit mobile version